Epstein Files Big Exposed: Jeffrey Epstein, इसके Crime और जुड़े नेताओ एवं सेलिब्रिटीजो के साथ बड़ा खुलासा | Download Files

Epstein Files क्या है? और कौन है Jeffrey Epstein? आखिर मामला क्यो इतना चर्चित हो गया है और सबको जानना क्यो जरूरी है? यह मामला सिर्फ एक अमीर आदमी Jeffrey Epstein से ही जुड़ा नही है, बल्कि इसमें crime, power, money और influence जैसे कई बड़े बड़े मुद्दे शामिल बताए जा रहे हैं। Epstein Files में investigation reports, court documents, cime details और कई लोगों के साथ connections की जानकारी सामने आई है। जिससे मामला गहरा और जटिल है।

मैं यह Article सही और भरोसेमंद जानकारी देने के purpose से लिख रहा हूं। इसमें हम case के सभी पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे, ताकि न्याय की सही समझ बन सके और लोगों में जागरूकता बढ़े। …By Mr Villain

1. Epstein Files क्या है?

Epstein Files basically उन documents का collection किया गया है जिसमें Jeffrey Epstein से जुड़ी investigation reports, court records, witness statements और contact details शामिल हैं। ये files बताती हैं कि Epstein किस तरह powerful लोगो से जुड़ा था और उस पर कौन कौन से illegal काम करने के आरोप लगे। यह मामला सिर्फ एक आदमी तक हि सीमित नहीं माना गया है, बल्कि इसमें alleged network और कई लोगों के नाम सामने आने की बात आई है। इसलिए यह case दुनिया भर में news, research और public discussion का बड़ा topic बन गया।

2. Jeffrey Epstein कौन था?

Jeffrey Epstein

Jeffrey Epstein एक American rich financier और investment advisor था। जो अमीर लोगों के पैसे को manage करता था और investment planning करता था। उसने बहुत जल्दी wealth और power हासिल कर ली थी। उसकी lifestyle बहुत luxury थी और वह बड़े बड़े business और political लोगों से मिला जुला करता था। शुरुआत में लोग उसे successful businessman मानते थे, लेकिन बाद में उसके ऊपर serious criminal allegations लगे। उसके बाद उसका नाम दुनिया के सबसे controversial cases में शामिल हो गया और उसकी life investigation का बड़ा subject बन गई।

3. Jeffrey Epstein का बचपन और शुरुआत

Jeffrey Epstein का जन्म New York में हुआ लेकिन उसका family background ज्यादा rich नहीं था। उसने शुरुआत में 1974 से 1976 के बीच न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित Dalton School में teacher की job की। वो भी बीना degree के। वह बच्चों को Maths और Physics पढ़ाता था।  बाद में उसने financial field में entry ली और धीरे धीरे influential लोगों के contact में आने लगा। उसकी networking skill काफी strong मानी जाती थी। उसने अपनी smart planning से high society और बड़े लोगो के बिच जगह बनाई। और शायद यही से उसने अपने काले कारनामों की राह पकड़ ली थी।

4. Jeffrey Epstein का पैसा और business

Epstein files

Epstein ने Wall Street और investment firms के साथ काम करके अपनी बड़ी पहचान बना ली थी। उसने wealthy clients के funds manage किए और luxury properties खरीदी ली। उसकी earning और assets बहुत ज्यादा थे, लेकिन कई लोगो को समझ नहीं आया कि उसने इतना पैसा कैसे कमाया। कुछ reports में कहा गया कि उसके financial transactions पूरी तरह clear नहीं थे। उसकी wealth, private jet, island और luxury lifestyle investigation का हिस्सा बने। इसी वजह से उसकी financial background हमेशा जिज्ञासा और शक का विषय बनी रही।

5. Powerful लोगों से connection

Jeffrey Epstein

Epstein के contacts बहुत high level के बताए जाते हैं। वह businessmen, politicians, celebrities और scientists जैसे influential लोगों से मिलना जुलना था। और इसी वजह से उसका crime अंदर ही अंदर बहुत बड़ा बन गया था। लेकिन उसकी contact list और travel records में कई famous names सामने आने की बात हुइ। हालांकि किसी का नाम list में होना crime proof नहीं माना जाता है, लेकिन इससे investigation और ज्यादा complex हो गई। लोगों को लगा कि उसका network बहुत बड़ा और strong था। यही connections इस case को simple crime से ज्यादा बड़ा controversy बना दिया।

6. फिर Epstein पर लगे आरोप

फिर, Epstein पर आरोप लगने लगे कि उसने नाबालिग लड़कियों को फंसाया और उनका शोषण किया और वह तस्करी (बेचना/खरीदना) जैसी गतिविधियों में शामिल था। Investigators ने कहा कि उसने money, career chance और बड़े connections का use करके पीड़ितों को attract किया। यह आरोप कई सालों तक चलने वाली illegal activities से जुड़े बताया गया। इस case ने international agencies का attention खींचा और law enforcement ने बड़े स्तर पर investigation शुरू की। यही से Epstein scandal (कांड) का सबसे गंभीर और चौंकाने वाला हिस्सा माने जाने लगा।

7. Epstein का Crime Network

बाद में Investigation होने लगा। Investigation में यह भी कहा गया कि Epstein अकेले काम नहीं करता था बल्कि उसके साथ बहुत सारे associates (साथ देने वाले) भी थे। Reports के अनुसार कुछ लोग पीड़ितो को identify करने और Epstein तक लाने का काम करते थे। इसे organized recruitment system बताया गया। इससे authorities को लगा कि यह सिर्फ personal crime नहीं बल्कि बड़ा network हो सकता है। इसी वजह से investigation कई जगह और कई लोगों तक फैली और case और complicated बन गया।

8. Epstein का Private Island

Virgin Islands

Jeffrey Epstein के पास Virgin Islands में Little Saint James नाम का private island था, जो U.S. Virgin Islands (Caribbean Sea) में St. Thomas Island के पास स्थित है, और उसने यह island 1998 में खरीदा। जिसे investigation में काफी important location माना गया। Reports तस्करी जैसे activities होने की आशंका लगे। उसकी island property, media और investigators दोनों के लिए curiosity का center बन गई। उसकी luxury properties, mansions और private locations उसकी secret lifestyle को दिखाते थे। यही island इस case का सबसे बड़ा हिस्सा था।

9. Maria Farmer की पहली शिकायत 1996 में 

1995 से 1996 के दौरान Maria Farmer, जो की एक artist थीं, वह Jeffrey Epstein और Ghislaine Maxwell के संपर्क में आईं। Maria Farmer ने आरोप लगाया कि इसी अवधि में उनका sexual assault किया गया। 1996 में उन्होंने New York Police Department (NYPD) और बाद में FBI के पास formal complaint दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी छोटी बहन, जो उस समय नाबालिग थी, उसके साथ भी abuse हुआ। इसके बावजूद authorities ने उस समय इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया। Powerful influence और lack of action के कारण Maria Farmer की warnings को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे मामला दब गया था।

10. 2005 मे फिर Complaint और Investigation

फिर 2005 में Florida में Epstein के खिलाफ पहली major complaint दर्ज हुई। इसके बाद police और investigation agencies ने case की जांच पड़ताल शुरू की। धीरे धीरे कई पीड़ित सामने आए और उनके statements ने case को strong बनाया। यह मामला जल्दी ही national news बन गया और public interest बढ़ गया। इस complaint ने Epstein scandal (काले कारनामे जैसे Sex trafficking / sexual exploitation अर्थात यौन तस्करी / यौन शोषण) को सामने लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इस case की सबसे अहम भूमिका पीड़िता (victims) Virginia Giuffre है।

11. Victims Virginia Giuffre की अहम भूमिका

Virginia giuffre

Maria Farmer की शुरुआती शिकायतों के कई वर्षों बाद, 2005 में Florida के Palm Beach Police में दर्ज एक serious complaint से Jeffrey Epstein case दोबारा सामने आया। इसके बाद Virginia Giuffre इस मामले की सबसे प्रमुख victims और सार्वजनिक आवाज़ बनीं। वह अकेली victims नहीं थीं। बल्की कई victims थे, लेकिन privacy और डर के कारण अपनी पहचान उजागर नहीं की। Virginia Giuffre ने आरोप लगाया कि Epstein और Ghislaine Maxwell ने उन्हें लगभग 17 वर्ष की उम्र में शक्तिशाली लोगों, जिनमें Prince Andrew भी शामिल थे, के पास भेजा। उनकी गवाही से यह मामला global स्तर पर उजागर हुआ।

12. 2008 में Plea Deal और कम सजा मिली 

2008 में Epstein ने Florida में एक plea deal स्वीकार किया, जिसके तहत कम सजा मिली। Plea deal मतलब आरोपी कुछ आरोप मान ले और बदले में punishment कम हो जाए। इस deal के बाद उसे jail के साथ साथ limited समय के लिए बाहर काम करने की अनुमति भी दी गई। इस agreement को लेकर काफी debate हुई। कई victims ने कहा कि उन्हें proper justice नहीं मिला। बाद में कई investigators और journalists ने इस legal deal की transparency पर सवाल उठाए। Plea deal से case दबने का कारण Alex Acosta को जिम्मेदार ठहराया।

13. फिर Case दबने का कारण Alex Acosta को जिम्मेदार ठहराया

Big exposed

इस plea deal के लिए उस समय के US Attorney Alex Acosta को जिम्मेदार माना गया था। क्योंकी बाद में सामने आया कि victims को इस agreement की पूरी जानकारी तक नहीं दी गई थी। जब यह public हुआ, तो legal transparency और न्याय पर गंभीर सवाल उठे। लोगों को लगा कि Epstein के खिलाफ मामला जानबूझकर कमजोर किया गया। इसी वजह से कई वर्षों तक Epstein खुलकर घूमता रहा और allegations दबे रहे। यही plea deal आगे चलकर नुकसान पहुँचाने वाली बड़ी controversy बनी। क्योंकी plea deal से पीड़िता को सही फैसला और न्याय नही मिला।

14. उसके बाद 2018 में Journalism से Case फिर जिंदा हुआ

Big exposed

2018 में Miami Herald की journalist नाम Julie K. Brown और Brad Edwards, Victims के वकील ने Epstein case पर investigative reports फिर से प्रकाशित की। इन reports ने 2008 की plea deal, victims की अनदेखी, सही न्याय ना मिलना और system की failures को विस्तार से उजागर किया। इस journalism ने public pressure को फिर से जगा दिया और कानून एवं authorities को दोबारा action लेने पर मजबूर किया। जिससे यह साबित हुआ कि media सिर्फ खबरें नहीं दिखाती, बल्कि justice को सही न्याय भी दिलाती है। इसी reporting के बाद Epstein Files और case पर दुनिया भर में चर्चा शुरू हुई।

15. 2019 में New York में Epstein की फिर गिरफ्तारी

2018 से फिर से case चला और 2019 में New York के federal prosecutors, Geoffrey Berman ने Epstein को दोबारा arrest किया। इस बार उस पर नाबालिक तस्करी और यौन शौषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। पुरानी allegations के साथ साथ नए evidence की भी जांच शुरू हुई। Epstein की गिरफ्तारी के बाद international media में इस case की coverage तेज हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि अब powerful connections से ऊपर उठकर पूरी सच्चाई सामने आएगी और victims को न्याय मिलेगा। Court ने भी यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे व्यक्ति कितना भी powerful या wealthy क्यों न हो। इस फैसले ने victims को सही न्याय का भरोसा दिया और समाज में legal accountability को लेकर awareness बढ़ाने का काम किया।

16. लेकिन Epstein की मौत और रह गए अधूरे सवाल एवं कारनामों की Files 

2019 में ही Epstein जेल में मृत पाया गया। Official reports में इसे suicide बताया गया, लेकिन jail security failures, camera malfunction और monitoring issues ने कई सवाल पैदा कर दिए। बहुत लोगों ने इसे संदेहजनक माना और conspiracy theories सामने आई अर्थात साजिश मानी। Epstein की मौत के साथ ही कई सवाल हमेशा के लिए अधूरे रह गए। जिसकी वजह से Epstein Files आज भी जरूरी मानी जाती हैं, क्योंकि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि power, money, justice system और बड़े नेताओं तथा सेलिब्रिटीयो की सीमाओं को उजागर करता है। और यहीं discussions, case को आगे बढ़ाया और investigation procedures पर debate शुरू हो गई।

17. फिर Flight Records का मिलना और Case का आगे बड़ना

Investigation जारी रही। फिर Epstein के private aircraft के flight records मिले जो investigation में बहुत महत्वपूर्ण evidence बने। इन travel logs में सभी यात्राओं और passengers की जानकारी मिली। जिससे Authorities ने इन records से Epstein के सारे network और movement को समझने की कोशिश की। जिसमें बहुत से लोगों का नाम आया। लेकिन नाम आने का मतलब crime proof नहीं माना जाता, लेकिन यह records investigation में बहुत helpful साबित हुए।

18. Contact List और Network छान बीन

Epstein की contact list और network की गहरी जांच हुई जिसमे कई प्रभावशाली, राजनीतिक, business, celebraties और social जगत से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की चर्चा हुई। Investigators ने इस डेटा का उपयोग relationship mapping के लिए किया ताकि यह समझा जा सके कि Epstein किन किन लोगों के संपर्क में था और उसके connections कितनी दूर तक फैले हुए थे। और क्या क्या crime चल रहा है। या क्या क्या plan चल रहे है। Authorities ने स्पष्ट किया कि contact में होना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन इससे उसके प्रभाव और reach को समझने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

19. साथ देने वाले (associates) जिसमे प्रमूख है Ghislaine Maxwell 

Ghislaine Maxwell

Epstein केस की जांच में उसके कई associates की भूमिका सामने आई। जिनमे सबसे प्रमुख नाम Ghislaine Maxwell का रहा, जिस पर आरोप लगा कि उसने नाबालिग लड़कियों को गुमराह और तस्करी में Epstein की मदद करती थी। Investigators ने witnesses और documentary evidence के आधार पर उसके खिलाफ case तैयार किया। Court trial के दौरान इन आरोपों की पुष्टि हुई और Maxwell को दोषी ठहराया गया। और उसको जेल हुई और अभी भी वह अमेरिका की jail में सजा काट रही है उसकी सजा ने यह संकेत दिया कि अगर कोई व्यक्ति किसी अपराधी के network का हिस्सा है और उसने अपराध में सहयोग किया है, तो उसकी power, money या पहचान उसे कानूनी सज़ा से नहीं बचा सकती।

20. Virginia Giuffre और Prince Andrew फोटो में साथ, Background में Ghislaine Maxwell

Virginia giuffre

यह वह photo है जो Epstein investigation का एक piece of evidence मानी जाती है, क्योंकि Virginia Giuffre ने दावा किया था कि Epstein और Ghislaine Maxwell के ज़रिये उसकी मुलाक़ात Prince Andrew से हुई थी। इसी वजह से Prince Andrew का नाम media reports और civil case में आया, और Buckingham Palace को भी बयान देना पड़ा। लेकिन Epstein Files में photo होना, criminal नही माना जा सकता है। Prince Andrew पर कोई criminal charge साबित नहीं हुआ और मामला अदालत के बाहर civil settlement के ज़रिये खत्म कर दिया।

21. वर्तमान स्थिति, Epstein Files Open होने से मामला गंभीर हो गया। 

1. Legal Research और Investigation होते रहने से नया मोड़ 

वर्तमान समय में Epstein case पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। कई legal research, document review और investigation activities अलग अलग agencies द्वारा समय समय पर की जाती रहती हैं। पुराने records, witness statements और digital evidence का पूछताछ जारी बताया जाता है। कई researchers और journalists भी इस मामले पर लगातार study कर रहे हैं ताकि case से जुड़ी सच्चाई और legal system के पहलुओं को समझा जा सके। Research और investigation से कुछ आश्चर्यचकित Footage जिसको देखकर सब हैरान और गहरे सदमे में है।

2. कुछ आश्चर्यचकित Footage जिसको देखकर सब हैरान और गहरे सदमे में 

Epstein file clips

Social Media पर जो बातें और photo, clips जैसे मनुष्य की बॉडी का मांस दिखाने, सर्जरी के सीन की शंका और चेहरा बदलना, वायरस या वैक्सीन से जुड़ी बातें और उससे population कम करना, छोटी छोटी बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करना और यौन शोषण करना, दिखाई जा रही है। उनका Epstein case के आधिकारिक record से तालमेल नही बताया। ये अफवाहें हो सकती है। इन files का मुख्य focus नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी से जुड़े आरोपों की जांच था। लेकिन नाम, photo, clip या footage का होना अपने आप में direct अपराध साबित नहीं करता है। और कानूनी जांच हमेशा verified documents, गवाहों और court के प्रमाण पर चलती है, न कि अपुष्ट clips, footage या दावों पर। लेकिन investigation अभी भी चालू है। ताकि सही फैसला हो और सही न्याय मिले।

3. Research और Investigation के बाद Leaders और Famous Personalities के Naam, Clips, Footage आए सामने 

Epstein के flight logs और contact records में कुछ बड़े और प्रसिद्ध लोगों के नाम चर्चा में आए थे।

Jeffrey Epstein

Businessmen / Financiers
  • Les Wexner – Billionaire businessman; Epstein का main financial backer, crime में charged नहीं।
  • Glenn Dubin – Hedge fund billionaire; Epstein से close association, allegations से इंकार।
  • Leon Black – Private equity billionaire; Epstein को payments, advisory claim, crime deny।
  • Ehud Barak – Former Israeli PM & businessman; Epstein के घर visits, wrongdoing deny।
  • Anil Ambani – Indian businessman; investigation records या court documents पुष्टि नहीं दावा
  • और भी नाम
Politicians / Powerful Figures
  • Prince Andrew – UK royal; Giuffre के आरोप, 2022 settlement।
  • Bill Clinton – Former US President; Epstein से contact & flights, wrongdoing deny।
  • Donald Trump – Former US President; पुराने social ties, किसी crime में आरोपी नहीं।
  • Narendra Modi – Indian PM, Donald Trump के लिए Dance, mail/ई-mail वाला दावा, fake screenshots/unverified social media post दावा।
  • George Mitchell – Former US Senator; court mention, deny।
  • Bill Richardson – Former US Governor; allegation mentioned, deny।
  • और भी नाम …
Celebrities / Actors / Influencers
  • Cristiano Ronaldo – Famous football player; credible public records या verified Epstein documents में किसी नाम नहीं दावा।
  • Kevin Spacey – Hollywood actor; Epstein से social events में मुलाकातें, किसी crime में charged नहीं।
  • Chris Tucker – Actor/Comedian; Epstein के jet में travel का रिकॉर्ड, wrongdoing से इंकार।
  • Naomi Campbell – Supermodel/ Influencer; Epstein से social relations स्वीकार, किसी crime में आरोपी नहीं।
  • Courtney Love – Musician; Epstein के बारे में public warning दी, victim नहीं।
  • Alicia Arden – Model; Epstein पर assault का आरोप लगाया (victim claim)।
  • और भी नाम
Models / Dancers / Fashion Industry
  • Michael Jackson – Pop singer; Epstein Files या sex-trafficking investigations में कोई verified allegation या court record नहीं।
  • Jean-Luc Brunel – Model agent; trafficking allegations, 2022 में custody में मौत।
  • Brunel agency associates – Recruitment allegations (individual guilt prove नहीं)।
  • Unnamed models – Court documents में “Jane Doe” के रूप में उल्लेख।
  • और भी नाम

Academics / Scientists

  • Stephen Hawking – Renowned scientist; Epstein events में नाम आया, कोई allegation नहीं।
  • MIT associates – Epstein funding controversy, institutional ethics issue (individual guilt नहीं)।
  • और भी नाम
Important Victims / Whistleblowers
  • Virginia Giuffre – प्रमुख survivor; trafficking allegations, case को global बनाया।
  • Maria Farmer – 1996 complainant; early warning लेकिन ignored।
  • Annie Farmer – Maria Farmer की बहन Abuse allegations।
  • Multiple Jane Does – Anonymous victims।
  • और भी नाम

ध्यान देने वाली बात:- Epstein Files में किसी व्यक्ति का नाम होना अपराध का प्रमाण नहीं है। कई नाम केवल social contact, travel records या witness statements के संदर्भ में आते हैं। निचे files दी है जिसमे varify कर सकते हो ताकी और सच्चाई का अच्छे से पता हो।

जरुर बताए – आप चाहे तो मैं इन सभी नामों और files को सबूतो के साथ re varify करके एक अच्छे से बना post बना सकता हो ताकि आपको और भी clear हो सके। Comment करके जरुर बताए।

4. देशों और International Connection पर प्रभाव

इस case का असर केवल एक देश तक सीमित नहीं रहा। बहुत से देशों का इस मामले से indirect connection बताया गया क्योंकि Epstein की international travel activities और contacts कई देशों तक फैले हुए थे।

  • 🇺🇸 United States (USA) – मुख्य केस, न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा
  • 🇻🇮 U.S. Virgin Islands – Little Saint James private island
  • 🇬🇧 United Kingdom (UK) – Ghislaine Maxwell और social connections
  • 🇫🇷 France – यात्राएँ और social contacts
  • 🇪🇸 Spain – travel और associates से जुड़े संदर्भ
  • 🇧🇷 Brazil – कुछ flight logs और contacts में नाम आया
  • 🇷🇺 Russia – social/business connections की चर्चा
  • 🇸🇦 Saudi Arabia / Middle East – कुछ high-profile contacts के दावे
  • 🇮🇱 Israel – social और business connections की चर्चा
  • 🇮🇪 Ireland – travel records में उल्लेख
  • 🇨🇿 Czech Republic – private flights से जुड़ा नाम
  • 🇹🇭 Thailand – overseas travel references
  • 🇯🇵 Japan – international visits की रिपोर्ट
  • 🇨🇦 Canada – contacts और travel links
  • 🇦🇺 Australia – कुछ associates से जुड़े संदर्भ

ध्यान देने वाली बात: इन देशों का नाम आना आरोप साबित होना नहीं है। ज़्यादातर जानकारी travel, contacts या associations के आधार पर सामने आई, जिनकी kanooni जांच अलग अलग स्तर पर हुई और जारी है।

इन देशों से crime और तस्कारी (trafficking) से जुडे connections पर investigation जारी है। और सावधानियां बड़ाने पर विचार व्यक्त महसूस किए। कई देशों में कानून मजबूत करने और international cooperation बढ़ाने पर चर्चा हुई, जिससे cross border crime investigation को लेकर नए कदम उठाने की जरूरत महसूस हुई।

5. किन किन लोगों का नाम नहीं आया Epstein files में 

Epstein case में कुछ political leader, businessman या celebrity का नाम सामने नहीं आया। कई बड़े global leaders, business groups और entertainment personalities का इस मामले से कोई संबंध या उल्लेख official records में नहीं पाया गया। इसलिए किसी भी व्यक्ति या sector को बिना verified evidence के इस case से जोड़ना गलत माना जाता है। किसी का नाम न आना न दोषमुक्ति है, न सबूत मिटाने का प्रमाण। और नाम आ जाना भी अपने आप में दोष साबित नहीं करता। बिना verified evidence, legal process और investigation के किसी व्यक्ति, sector या group को जोड़ना गलत है। जाँच हमेशा documents और legal proof पर आधारित होती है, न कि अफ़वाहों पर।

6. Epstein files open से Public Reaction और Social Media Discussion

Epstein news

Epstein case को लेकर public और social media पर लगातार discussion और debate होती रहती है। कई लोग justice और न्याय की मांग करते हैं, जबकि कुछ लोग षड्यंत्र भी बोल रहे हैं। इस मामले ने लोगों में awareness बढ़ाई और trafficking जैसे crimes के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया। कुछ बड़े बड़े youtubets और Social media ने इस issue को global attention दिलाई, research किए और कर रहे है ताकी किसी के साथ अन्याय ना हो सके, सही जानकारी मिले और सभी को सही न्याय मिल सके। लेकिन सही जानकारी के लिए verified और official sources पर भरोसा करना जरूरी है।

22. Epstein Files और Case का वर्तमान ख़बर? 

Epstein से जुड़े documents, contact lists और पहले sealed रखी गई files को लेकर खुलासा चल रहा है। इनमें कई प्रभावशाली और चर्चित हस्तियों के नाम आने की चर्चा हुई, इसलिए authorities ने यह समझने की कोशिश की कि कौन कौन लोग शामिल थे, उनकी क्या भूमिका थी और आगे किसी पर कानूनी कार्रवाई बनती है या नहीं। क्या सच है या झूठ है, पूरी जांच पड़ताल चल रही है।

23. Epstein Files कहाँ से और कैसे Download करें

Epstein Files

Epstein केस से जुड़े documents, files, photo, clips, video, mails देखने या download करने के लिए केवल official और trusted sources का उपयोग करना चाहिए। Court ने Jmail और Department of Justice पर सारी files upload की है। जहा से आप सच्चाई देख सकते हो। Unverified websites या social media से files डाउनलोड करना जानकारी में पड़ना, अफवाहें, भ्रम, गलत सोच में पड़ना और जोखिम भरा हो सकता है।


Disclaimer:- यह post केवल जागरूकता और awareness purpose के लिए लिखी गई है। इसमें उल्लेखित नाम criminal proof नहीं माने जाते। यदि कोई verified जानकारी मिले, तो कृपया ईमेल द्वारा बताएं, ताकि सही सुधार और update किया जा सके। जिससे सभी को सही जानकारी मिले और सही के प्रती न्याय भी मिले और जागरूकता भी फैले।

मैं भी इस case में रुचि रखता हूँ क्योंकि मेरा मानना है कि सही और ठोस जानकारी (details) मिलने से समाज को जागरूक किया जा सकता है। मेरा उद्देश्य केवल सही तथ्य सामने लाना और न्याय के प्रति जागरूकता फैलाना है। धन्यवाद।

— Mr. Villain


All Exam Materials
Join WhatsApp Group
Join Telegram Group
All Type Jobs
Join WhatsApp Group
Join Telegram Group
Margret Villain
Join WhatsApp Group
Join Telegram Group

 


Discover more from Margret Villain

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment